Haridwar Crime: रुड़की में बदमाशों का गुंडाराज, भाजपा पार्षद के भाई को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, हुई मौत

Haridwar Crime: रुड़की में बदमाशों का गुंडाराज, भाजपा पार्षद के भाई को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, हुई मौत

Haridwar Crime: उत्तरखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की मे बदमाशों के हौसले काफ़ी हद तक बुलंद होते दिखाई दे रहे है। जहां पुलिस से बेखौफ़ बदमाशों ने भाजपा पार्षद के भाई को गोलियों से भून डाला। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि रुड़की के पनियाला रोड स्थित भाजपा पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई। बताया गया कि 40वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। जोगिंदर प्रॉपर्टी का कार्य करता था। 

बाइक सवार तीन बदमाशों ने बरसाई गोलियां

बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जोगिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं

मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment