
नई दिल्ली: अगले वर्ष दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इससे पहले एक बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य के मुख्यमंत्री ने विजय रूपाणी ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे. वहीं मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का दर्द उनकी आंखों से झलक गया.
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नितिन पटेल भावुक हो गए. इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा. कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है.
गुजरात के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी ने मुझे इतना बड़ा स्थान दिया है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी से मुझे बड़ा बनाया है. उन्होंने कहा कि तो पार्टी और किसी को भी मेरी जरूरत होगी तो मैं उनके लिए हमेशा तैयार रहूंगा. इंसान काम करके लोगों का दिल जीतकर ही बड़ा बन सकता है.भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने मित्र हैं. उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी.
आपको बता दें कि भूपेंद्र पटेल गुजरात में विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके साथ ही आज भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे.
Leave a comment