DTC यात्रियों के लिए खुशखबरी!नहीं करना होगा बसों का ज्यादा इंतजार, इन 102 रूटों में किया बदलाव

DTC यात्रियों के लिए खुशखबरी!नहीं करना होगा बसों का ज्यादा इंतजार, इन 102 रूटों में किया बदलाव

NEW DELHI: दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में चलने वाली DTC और क्लस्टर बसों के 102 रूटो में बदलाव किया गया है। जिसके कारण दिल्लीवासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई मार्गों पर बसों की कमी के कारण इंतजार और यात्रा का समय बढ़ गया था। तो कई जगहों पर बसे ज्यादा है और यात्री कम कई रूट तो ऐसे भी हैं जहां बसों में पहले से कहीं ज्यादा भीड़ बढ़ गई है।

परिवहन विभाग ने डेड किलोमीटर को कम करने के लिए यह फैसला उठाया है। बीते रविवार को डीटीसी और टीम 10 के 606 बस रूटों में से 102 पर बड़ा बदलाव किया गया है। डीटीसी व डिम्टसके बीच 51-51 रूटों को ट्रांसफर किया गया है हालांकि इस परिवर्तन के बाद कई व्यस्त रूट जैसे 623 एक 770, 542, 473 ए और 271 अन्य पर यात्रियों का इंतजार और समय यात्रा दोनों बढ़ गया है।

आपको बता दें कि वर्तमान में 259 रूटों पर डीटीसी और 209 रूटों पर सिर्फ क्लस्टर की बसें चलती हैं। 138 रूट ऐसे हैं जिन पर दोनों तरह की बसें चलाई जाती है। दिल्ली में रोजाना कुल 606 रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। नई व्यवस्था के बाद इनमें से डीटीसी के 51 रूट पर डिम्टस की बसें और डिम्टस के 51 रूट पर डीटीसी की बसें चलेंगी। इससे कुल 102 रूटों पर बदलाव किया गया है, साथ ही इन सभी बसों के डिपो में भी बदलाव किया गया है।

Leave a comment