Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कई इलाको में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

12 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, हरदोई, अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में रविवार को एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं,

CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा पर दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो अब सुबह 4:30 बजे से, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Metro Timing: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast