
Valentine Day Gift Ideas: प्यार करने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास माना जाता है। कपल्स इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्पेशल फील करवाने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन हर कोई अपने प्यार का इजहार करते है। ऐसे में कपल्स पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट देने का सोचते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट देने का सोच रहें हैं तो ऐसी चीजों का चुनाव करें जो खूबसूरत होने के साथ ही शुभ हों। वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें गिफ्ट के रूप में देना बेहद शुभ माना जाता है। ये तोहफे आपके रिश्ते में सुख-समृद्धि भी बढ़ाएंगे। चले जानते हैं उन चीजों के बारे में।
विंड चाइम
विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को दूर करने में मदद करता है। विंड चाइम में निकलने वाली मधुर अवाज चारों ओर सकारात्मकता फैलाने में मदद करती है। आप चाहें तो वैलेंटाइन डे पर आप अपने साथी को विंड चाइम देकर स्पेशल फील करवा सकते हैं।
हाथी का जोड़ा
वास्तु शास्त्र के अनुसार गिफ्ट में हाथी का जोड़ा देना या पाना शुभ माना जाता है। हाथी चांदी, पीतल या लकड़ी का दिया जा सकता है।
लव बर्ड्सलव बर्ड्स को गिफ्ट करने से आपके रिश्तों में मिठास और ज्यादा बढ़ जाएगी। आप चाहें तो वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर को लव बर्ड्स की अच्छी सी तस्वीर या फिर कोई मूर्ति उपहार कर सकते हैं।
बांस के पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे बेहद शुभ माना जाता है। बांस के पौधे सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर को बांस का पौधा गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। बांस के पौधे गिफ्ट करने से आपके पार्टनर को करियर में तरक्की मिलेगी।
लाफिंग बुद्धा
वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा काफी लक्की माना जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को लाफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार के रूप में दे सकते हैं। लाफिंग बुद्धा घर में समृद्धि, शांति और सकारात्मकता लाते हैं।
Leave a comment