चमत्कार! बाबा ने सिर पर ऐसे ही डाल लिए बीज, फिर उग आए पौधे, बचपन से कर रहे ऐसा काम

चमत्कार! बाबा ने सिर पर ऐसे ही डाल लिए बीज, फिर उग आए पौधे, बचपन से कर रहे ऐसा काम

Ajab-gajab:पेड़-पौधे इंसान जीवन में काफी अहम भूमिका निभाते है। कुछ लोग तो ऐसे होते है जो पौधों से बेहद प्यार करते है। जो एक घर के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करते है। पौधों को  आमतौर पर जमीन और गमलों में उगाया जाता है,लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने पौधे उगाने के लिए एक नई जगह सोची और उस पर पौधों उगा भी लिए।

सिर पर ही उगा लिए पौधे

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। जिसमें एक बाबा को सिर पर हरे-भरे पौधे उगे हुए नजर आ रहे है। हालांकि सभी बाबा ने ऐसा क्यों और कैसे किया को लेकर कंफ्यूज हो रही है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा ने अपने सिर पर गमला नजर आ रहा है। बाबा के सिर पर हरे रंग के ढेर सारे घास उगे हुए हैं।

4 साल से उगा रहे है सिर पर पौधे

वहीं जब बाबा से सवाल किया गया आपने ऐसा कैसे किया तो इस पर बाबा ने जवाब दिया, "मैंअपने सिर पर ऐसे बीज छोड़ देते हैं और फिर पानी देते रहते हैं और पौधा उग आता है। मैं अपने सिर पर 4 साल से पौधे उगा रहे हैं। पानी डालकर सिंचाई करते रहते हैं।" उसके बाग जब बाबा से पूछा कि क्या मिट्टी का काम सिर कर लेता है तो बाबा ने कहा, "मिट्टी का काम बाल करता है। नमी का काम मेरे सिर का चमड़ा करता है। चमड़ा भी कभी-कभी फट जाता है।"

उन्होंने बताया कि जब मैं सिर पर पौधों को उगाता हूं तो मेरे सिर की चमड़ी फट जाती है। इन पौधों के जड़ अंदर चले जाते हैं और  जब भी इन पौधों को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो उसमें से खून भी निकलने लगता है।

Leave a comment