Search KhabarFast

Press ESC to close

पलायन से लेकर अवैध घुसपैठ तक का जिक्र....पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम लिखी चिट्ठी

पलायन से लेकर अवैध घुसपैठ तक का जिक्र....पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम लिखी चिट्ठी

PM Modi Writes Open Letter: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम खुला पत्र लिखा है। उन्होंने हिन्दी और बंगाली भाषा में चिट्ठी जारी की है। जिसमें पलायन से लेकर अवैध घुसपैठ तक का जिक्र किया गया है। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने अपनी बात कही है।

चिट्ठी के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुख में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती ने देश को महान विभूतियां दी हैं।

बंगाल के वर्तमान हालात पर बात

पीएम मोदी ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों पर राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्भर करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजना शूरू की है। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी औद्योगिक विकास में आगे था लेकिन, अब वहां के हालाज बदतर हैं, क्योंकि छह दशकों से कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं और मां-बहने बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बच्चों को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जाना न पड़े।

विकसित पश्चिम बंगाल बनाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, गरीबों के लिए आवास और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून के जरिए शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात दोहराई। पत्र के अंत में पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि विकसित बंगाल के निर्माण के लिए आगे आएं, 2026 में विकसित पश्चिम बंगाल बनाने की शपथ लें। पीएम मोदी के इस पत्र को राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें