
Vivek Bindra: इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए है। उनके खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि इसको लेकर विवेक का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं उनकी पत्नी की कई वीडियो सामने आई है जिसमें से एक पत्नी के अस्पताल की है जहां वह अपने घाव दिखा रही है। वहीं एक और वीडियो सामने आई है जिसमे विवेक अपनी पत्नी को शिकायत ना करने पर रोकता नजर आ रहा है।
विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपिटाई की है। साथ ही यानिका के कान का पर्दा तक फट गया है। इस बीच विवेक के कई विवाद सामने आ गए है तो चलिए आपको पीछे उवके कुछ विवादों के बारे में बताते है।
मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद
यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने घोटाला करने का आरोप लगाया था। दरअसल, संदीप माहेश्वरी ने 'बिग स्कैम एक्सपोज्ड' नाम से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें बिंद्रा पर मल्टी लेवल मार्केटिंग जैसा कोर्स चलाने का आरोप लगाया गया था। कथित घोटाले में छात्रों को व्यवसाय सिखाने के लिए भारी रकम वसूलना शामिल है। यह रकम करीब 500करोड़ रुपये है। बिंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इन आरोपों का जवाब दिया और किसी भी गलत काम से इनकार किया।
सिख समुदाय पर विवाद
इससे पहले जून 2022में बिंद्रा अपने एक वीडियो के कारण विवादों में घिर गए थे। दरअसल, मोटिवेशनल स्पीकर ने अपने वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह के एनिमेशन का इस्तेमाल किया था. इस पर उन्हें सिख समुदाय की आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।
विवेक बिंद्रा बनाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
2018 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बिंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आईएमए ने बिंद्रा पर 'भारतीय चिकित्सा प्रणाली की हकीकत' शीर्षक वाले वीडियो में डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया गया था. हालांकि इस मामले में बिंद्रा की जीत हुई।
Leave a comment