
HEALTH: दुनिया भर में कई प्रकार की नई-नई बीमारियों की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती है। जैसे की हाल ही में चीन से फैले कोरोना ने पूरे विश्व में 2019 से अपना पैर पसारना शुरू किया था, लेकिन आज के समय में भी लोग इस से ग्रसित हैं। हम आपको एक ऐसी ही दुर्लभ बीमारी के बारे में बताने वाले हैं जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP ) के नाम से जाना जाता है।
यूनाइटेड किंगडम में एक 5 महीने की बच्ची में एक ऐसी दुर्लभ बीमारी का पता चला है। जिसमें धीरे-धीरे उसकी हड्डियां बेतहाशा बढ़ रही हैं और नसें पत्थर में बदलती जा रही हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह बीमारी बहुत दुर्लभ है और 20 लाख लोगों में से केवल एक या दो लोगों को ही होती है। इस दुर्लभ रोग का नाम है, फाइब्रोडिस्प्लेसिया ऑसिफिकंस प्रोग्रेसिवा एफओपी (FOP) से ग्रसत एक छोटी बच्ची का नाम लेक्सी रॉबिन्स बताया गया है। इस बच्ची के माता-पिता को कुछ समय पहले ही यह पता चला है कि उनकी बेटी एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। जिस का इलाज अभी तक संभव नहीं है।
लेक्सी के माता पिता ने बताया कि जब उन्की बेटी का जन्म हुआ था तब उसके पैर की उंगलियां बड़ी थीं। लेक्सी रॉबिन्स का जन्म 31 जनवरी को हुआ था। वह अन्य बच्चों की तरह ही सामान्य लग रही थी। हालांकि जन्म से ही वह अपना अंगूठा नहीं हिला रही थी और पैर की उंगलियां बड़ी थीं। जब माता-पिता लेक्सी को डॉक्टर के पास ले कर गए। तब उन्हें पता चला कि उसे (एफओपी) नाम की बीमारी है। ये बीमारी दो मिलियन में से सिर्फ एक को होती है। यह एक बहुत ही दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जो शरीर के उन क्षेत्रों को प्रभावित करती है जहां हड्डी मौजूद नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि यह मांसपेशियों और संयोजी ऊतकों जैसे कि टेंडन और लिगामेंट्स को हड्डी से बदल देता है। ऐसे में माना जाता है कि शरीर धीरे-धीरे पत्थर जैसा होने लगता है।
फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं
हड्डी की वृद्धि आमतौर पर शरीर के ऊपर से नीचे की ओर बढ़ती है, जैसे भ्रूण में हड्डियां बढ़ती हैं। एफओपी वाला बच्चा आमतौर पर गर्दन से शुरू होकर, फिर कंधों, बाहों, छाती क्षेत्र और अंत में पैरों पर अतिरिक्त हड्डियों का विकास करेगा। अक्सर, ट्यूमर जैसी गांठें जो रोग के भड़कने की विशेषता होती हैं, अचानक प्रकट होती हैं। रिब पिंजरे के आसपास अतिरिक्त हड्डी का निर्माण फेफड़ों और डायाफ्राम के विस्तार को रोकता है जिससे श्वसन संबंधी जटिलताएं होती हैं।
Leave a comment