Bihar News: बिहार राज्य में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आया है। शादी के अगले दिन ही दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। दूल्हे के बिना बताए गायब होने की वजह से दोनों पक्ष के परिजन परेशान हो गेए हैं। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मदद मांगीदूल्हे को खोजने की शुरूआत कर दी।
आरा से किया आदित्य को बरामद
शिकायत के आधार परअहियापुर थाना पुलिस नेजांच पड़ताल शुरू की। बता दें, पुलिस ने एक SIT का गठन कर दूल्हे को आरा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अहियापुर के शाहबाजपुर निवासी आदित्य की शादी बीते रविवार को हुई थी। शादी के अगले दिनआदित्यशाम के वक्त वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात होते ही आदित्य के परिवार और दुल्हनउसका इंतजार करने लगे लेकिन वह लौटकर नहीं आया। पुलिस को परिजनों ने बताया है किउसका किसी से विवाद भी नहीं था। परिजनों ने आगे कहा कि उन्हें आदित्य के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी।
युवक केहरकत पर नजर रखना किया शुरू
पुलिस नेशिकायत के आधार परCCTVफुटेज खंगाले और युवक की हर एक हरकत पर नजर रखना शुरू कर दिया था। जिससे पता चला कि युवक ने आरा के किसी ATM से पैसे निकाले थे। उसके तुरंत बाद पुलिस ने ट्रैस करके युवक को सकुशल बरामद कर लिया। अपनेव्यक्तिगत कारणों के चलतेयुवक ने ऐसा कदम उठाया था।
Leave a comment