
viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर किसी-ना-किसी वजह से लोग वायरल होते रहते है लेकिन इसकी वजह से कई लोगों की रातों-रात किस्मत भी बदली है। हालांकि, एक बार नाम और फेमस कमाने के बाद वह कहां गायब हो गए है इसका कुछ पता नहीं है। तो चलिए आपको बताते है कि अब वो फेमस लोग कहां और क्या कर रहे है।
प्रिया प्रकाश
सबसे पहले बात करते है प्रिया प्रकाश का। प्रिया प्रकाश वारियर वर्तमान में हैदराबाद में रहती हैं और तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों में काम कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7.1M फ़ॉलोवर्स हैं। वो अक्सर फ़ैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियासाल 2018में फ़िल्म Oru Adaar Love का गाना रिलीज़ से फेमस हुई थी।
रानू मंडल
अब बात करते है रानू मंडल की जिन्होंने फेमस सिंगर के साथ अपना एक गाना गाया था। दरअसल लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल रातोंरात स्टार बनीं थी। रानू का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी'रिलीज हुआ था और उसी से काफी फेम और प्यार मिला था। नवंबर 2019में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे। इन दिनों रानू को मुंबई में है और उसे कोई काम ना मिलने पर परेशान भी हैं।
भुबन बादायकर
कच्चा बादाम गाने से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के कुरलजुरीगांव रहते है। वह मूंगफली बेचने का काम करते थे। मूंगफली बेचने वाले ने 'कच्चा बादाम' इस तरह गुनगुनाया कि देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भुबन बादायकर के इस गाने को लिखा गया और फिर रिलीज किया गया। बता दें कि इस गाने में भुबन बादायकर ने खुद सिंगिग की है।
आयशा
आयशा... जो पाकिस्तान की रहने वाली है। आयशा भी सोशल मीडिया के जरिए काफी वायरल हुई थी। आयशा लाहौर की एक सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं और वे मॉडल बनना चाहती हैं। आयशा इंस्टाग्राम टॉक पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आयशा के करीब तीन लाख फॉलोवर्स हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अब तक एक यही वीडियो पोस्ट किया है और इसे एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Leave a comment