BB 17: एक ही दिन में घर से बाहर हुए Orry, कारण जानकर सदस्य हुए हैरान

BB 17: एक ही दिन में घर से बाहर हुए Orry, कारण जानकर सदस्य हुए हैरान

BB 17: बिग बॉस के घर में ओरी की एंट्री ने सभी सदस्य के चेहरे पर खुशी ला दी थी। ओरी की वाइलडकार्ड एंट्री की गई थी। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने ओरी को घर भेजा। घर में अंदर जाते ही ओरी सभी के साथ घुल मिल गए थे। साथ ही ओरी ने बर्तन तक धोएं।

एक दिन में ही घर से बाहर हुए ओरी

दरअसल ओरी की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था। साथ ही सभी खुश भी थे कि किसी नए चेहरे की घर में एंट्री हुई। घर में आते ही ओरी ने बाकी घर वालों की तरह काम किया। बर्तन धोए। लेकिन ओरी को एक दिन के बाद शो से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि कहा जा रहा है कि ओरी को घर में केवल एक ही दिन के लिए लाया गया था।

सोहेल और अरबाज ने बताया कारण

बता दें कि रविवार को जस्ट चिल विद सोहेल एंड अरबाज सेशन हुआ। जिसमें अरबाज खान और सोहेल खान ने फिर घरवालों को काफी एंटरटेन किया और ओरी की भी काफी टांग खिंचाई की। लेकिन आखिर में जाते-जाते वे ओरी को भी घर से बाहर है। अरबाज और सोहेल ने सभी घरवालों को बताया कि ओरी सिर्फ एक दिन के लिए ही शो में आए है।

शो में एंट्री के दौरान सलमान खान को ओरी ने बताया था कि वह एक पोस्ट ने 20 लाख तक की कमाई करते है। साथ ही उसके पास 5 मैनेजर है। जो उनका काम संभालते हैं और लगभग हर रात को पार्टी करते हैं यह सुनकर सलमान खान तक हैरान रह गए और उनकी बात सुनकर वह भी सोच में पड़ गए थे।

Leave a comment