मिशन इम्पॉसिबल का शो रुका, दर्शकों ने की लीगल एक्शन की मांग

PVR Cinema to be Banned: दिल्ली के पीवीआर वेगास, द्वारका में टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल के आखिरी पार्ट की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी निराशा की खबर आई। फिल्म का शो 6 बजकर 5 मिनट पर निर्धारित था, लेकिन 7:30 तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई। जिसके बाद गुस्साए दर्शकों ने थिएटर में हंगामा करना शुरू कर दिया। दर्शकों ने थिएटर प्रबंधन से शिकायत की और फिल्म शुरू न होने के कारणों के बारे में पूछा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की, जबकि अन्य ने थिएटर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही।
मामले को लेकर थिएटर के मैनेजर का बयान
विवाद बढ़ने पर थिएटर के ड्यूटी मैनेजर का कहना है कि "फिल्म सर्वर ईशु की वजह से नहीं चल पाई, जिसके कारण उन्हें 9.30 का शो भी बंद करना पड़ रहा है।" हालांकि काफी देर बहस करने के बाद, थिएटर की ड्यूटी मैनेजर ज्योति ने बताया कि "लगभग 180 लोगों ने टिकट बुक किए थे, जिसमें से 70 लोगों को रिफंड दे दिया गया हैं।
फैंस की प्रतीक्रीया,लीगल नोटिस भेजने की मांग
सिनेमा हॉल में हुए इस तरह के बरताब के बाद लोग काफी ज्यादा नाराज नजर आएं। स्थानीय मीडिया के साथ बात-चीत के दौरान एक दर्शक ने कहा, "यह बहुत निराशाजनक है कि फिल्म अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुई। हमें कई घंटों से इंतजार करना पड़ा और कोई जानकारी नहीं दी गई।" एक अन्य दर्शक ने कहा, "हमें लगता है कि थिएटर प्रबंधन ने हमारे साथ सही व्यवहार नहीं किया। हम लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहे हैं।" इस घटना ने थिएटर प्रबंधन और दर्शकों के बीच तनाव पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि थिएटर प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दर्शकों की नाराजगी को कैसे दूर करता है।
Leave a comment