OSCAR AWARD 2023: ऑस्कर अवॉर्ड में RRR ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू ने जीता ‘BEST SONG OSCARS AWAR’

OSCAR AWARD 2023: ऑस्कर अवॉर्ड में RRR ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू ने जीता ‘BEST SONG OSCARS AWAR’

BEST SONG OSCARS AWAR: क्या इस साल का ऑस्कर्स अवॉर्ड भारत के हिस्से आया है...जी हां ऑस्कर 2023में भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है और बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर्स अवॉर्ड पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि आरआराआर को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन किया गया था।

RRRने ऑस्कर्स अवॉर्ड 2023 में लहराया अपना परचा

दरअसल अमेरिका के लॉस एंजलिस में हो रहे ऑस्कर्स 2023का आगाज हो चुका है। इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों पहुंचे हैं। वहीं भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। इस साल डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली RRR पहली भारतीय फिल्म थी। इस अवॉर्ड को जीतकर RRR ने भारत को गर्वित किया।

इसके अलावा ऑस्कर्स 2023में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ने भी अवॉर्ड जीताहै। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस फिल्म को खूब प्यार दिया जा रहा है। दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची हैं। उनके लुक के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।

वहीं इस पर एमएम कीरावानी ने ऑस्कर के स्टेज पर गाना गाते हुए स्पीच दी। उन्होंने कहा इसे संभव बनाने के लिए शुक्रिया। हर किसी का आभार है। कीरावानी जब स्पीच दे रहे थे तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दूसरी तरफ, ऑस्कर के मंच पर सिंगर काल भैरव और हालु सिप्लिगंज ने नाटू नाटू गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी।

Leave a comment