45 साल के करियर में Demi Moore ने जीता पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, एक्ट्रेस करीना कपूर ने जमकर लुटाया प्यार

45 साल के करियर में Demi Moore ने जीता पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, एक्ट्रेस करीना कपूर ने जमकर लुटाया प्यार

Demi Moore Won 1st Golden Globe Award: इस समय हॉलीवुड स्टार डेमी मूर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ‘द सब्सटेंस’ फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता है। उन्हें बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस-मोशन पिक्चर्स-म्यूजिकल/कॉमेडी का खिताब मिला है। बता दें, उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इतने सालों के स्ट्रगल के बाद गोल्डन ग्लोब में उन्होंने अपना पहला अवॉर्ड जीता है।

इस जीत के बाद डेमी मूर को लगातार फैंस, करीबियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी डेमी मूर को इस अचीवमेंट के लिए खास अंदाज में बधाई दी है।

करीना कपूर ने दी डेमी मूर को बधाई

डेमी मूरी की जीत की गूंज इतनी तेज थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर तक खुद को उनकी सराहना करने से नहीं रोक पाईं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बीबीसी की एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें डेमी मूर अवॉर्ड लिए खड़ी नजर आ रही हैं। स्टोरी के साथ उन्होंने दिल, ताज जैसे इमोजीज भी लगाई। करीना ने इन  इमोजीज का इस्तेमाल करते हुए जताया कि डेमी काफी साहसी हैं और वो इस खिताब को वैल डिजर्व करती हैं।  

अवॉर्ड जीतने के बाद डेमी मूर ने क्या कहा?

बता दें, कल हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता-मोशन पिक्चर्स-म्यूजिकल/कॉमेडी का खिताब अपने नाम किया। अवॉर्ड जीतने के दौरान वो काफी भावुक भी नजर आईं। उन्होंने अपने स्पीच में बताया कि कैसे पहले उन्हें पॉपकॉर्न अभिनेत्री समझा जाता था। 

उन्होंने बताया कि कैसे आज से 30साल पहले एक निर्माता ने कहा था कि वो केवल एक पॉपकॉर्न एक्ट्रेस हैं। वह उस वक्त इस बात का असली मतलब नहीं समझ पाई थीं। इस बात का मतलब था कि वो कमर्शियल सिनेमा में काम तो कर पाएंगी। लेकिन उनके काम को कभी याद नहीं किया जाएगा। इस बात का जिक्र करते हुए उनका आंखों में आसूं में आ जाते हैं।

डेमी मूर का फिल्मी करियर

डेमी मूर करीब 45साल से हॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है। द सब्सटेंस फिल्म में दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। उनका यह किरदार इस फिल्म के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है।

Leave a comment