
Satish Kaushik passed away:दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का 66साल की उम्र में निधन हो गया। निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वहीं दूसरी और सतीश के निधन पर दिल्ली पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। इस दौरान दिल्ली पुलिस को इनके कमरे से कुछ दवाइयां मिली है। अब ये किस चीज की दवाईयां है। इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार, साउथ वेस्ट दिल्ली के फार्महाउस में सतीश कौशिक ने 8 मार्च को होली बड़े धूमधाम से मनाई, लेकिन रात के समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। वहीं अगली सुबह सतीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं निधन के बाद दिल्ली पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश मिले। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और सतीश के फार्महाउस पहुंची, जांच में उन्हें कुछ दवाइयां मिली है। पुलिस अभी किसी भी फैसले पर नहीं पहुंची है, पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसमें मौत की असल वजह का पता चलेगा।
हरियाणा से है सतीश का गहरा नाता
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1967 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। सतीश का फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। NSD और FTII से पढ़े सतीश को अपने करियर के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। 1980 के आसपास फिल्मों का स्ट्रगल शुरू हुआ था। 1987 में आई फिल्म मि. इंडिया के कैलेंडर वाले रोल से उन्हें पहचान मिली थी।
उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं।बेमिसाल अभिनय एवं निर्देशन हेतु उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में ध्यान देने की प्रार्थना करता हूं।
Leave a comment