मोरक्को की मदद के लिए पीएम मोदी ने बढ़ाया हाथ, तो नोरा फतेही ने किया धन्यवाद, जानें इस देश से एक्ट्रेस का क्या है कनेक्शन

मोरक्को की मदद के लिए पीएम मोदी ने बढ़ाया हाथ, तो नोरा फतेही ने किया धन्यवाद, जानें इस देश से एक्ट्रेस का क्या है कनेक्शन

Entertainment: मोरक्को में दो पहले आए तबाही वाले भूकंप से मरने वाली की संख्या 2100 पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की संभावन जताई जा रही है। इस बीच बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही इस घटना को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। साथ ही एक्ट्रेस पीएम मोदी को बार-बार धन्यवाद कर रही है। अब ये मसला क्या है चलिए आपको बताते है। 

दरअसल इस हादसे की खबर सुनकर नोरा फतेही का दिल कांप गया। वहीं अपने देश की ऐसी हालत देख एक्ट्रेस पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने मोरक्को की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।पीएम मोदी की इस तेजी से की गई मदद से नोरा फतेही काफी खुश हो गई। नोरा ने ऐसे में पीएम मोदी को शुक्रिया कहा।

भूकंप से कांप गई थी नोरा फतेही 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पीएम का कोटी-कोटी धन्यवाद करते हुए लिखा- 'थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, इतने बड़े सपोर्ट के लिए। आप उन देशों में से एक हैं जिन्होंने मदद के लिए सबसे पहले हाथ आगे बढ़ाए। मोरक्कन लोग आपके आभारी हैं। जय हिंद।'

पीएम मोदी को मदद की लगाई थी गुहार

बता दें कि नोरा ने मोरक्को में हुए इस भीषण नुकसान को देख कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- 'मोरक्को में आज जो हुआ उसकी खबर देख कर दिल दहल गया, कितने शहरों पर इसका प्रभाव पड़ा है। हजारों लोगों की जानें चली गई हैं। मेरे मन में एक डर बना हुआ है, मुझे चिंता हो रही है।

नोरा ने आगे कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ कर रही हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं सब ठीक रहे। शुक्रिया कहती हूं ईश्वर का कि हमारे सभी लोग ठीक ठाक हैं। इस प्राकृतिक घटना में जिसने भी अपनों को खोया है उनसे मेरी संवेदनाएं हैं। अलैहफद कोम या रब'

Leave a comment