69th National Film Awards 2023:राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान करेंगी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिया जाएगा।
आपको बता दें कि समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंचे हैं। 24 अगस्त 2023 को विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेता सूची में शामिल थे।
पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकारों का कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गया था. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट मंगलवार सुबह पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली पहुंचीं।
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-
इस बार अलग-अलग कैटेगरी में किन कलाकारों और तकनीशियनों को अवॉर्ड दिए जाएंगे इसकी पूरी जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, जबकि आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। आलिया यह पुरस्कार कृति सैनन के साथ साझा करेंगी, जिन्हें मिमी में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।
|
Leave a comment