नूंह हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

नूंह हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के दो आरोपी  मुनसैद और सैकुल का एनकाउंटर कर दिया गया। बताया जा रहा है इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में सैकुल के पैर में गोली लगी है।

सिलखो गांव की पहाड़ी में छिपे में छिपे थे आरोपी

वहीं उपद्रवी सिलखो गांव की पहाड़ी में छिपे थे। मुठभेड़ में आरोपित ने पहले क्राइम ब्रांच तावडू के प्रभारी संदीप मोर की टीम पर फायरिंग की थी। अपने बचाव में जब इंस्पेक्टर संदीप मोर ने गोली चलाई तो वह एक आरोपित के पैर में जा लगी।

अब तक हो चुकी है 189 गिरफ्तारी

बताते चलें,  इससे पहले आरोपितों की खोज में लगी एसटीएफ ने बुधवार सुबह ड्रोन की मदद से पहाड़ी पर ठिकाना तलाश कर नौ लोगों को हिरासत में ले लिया था। सभी नल्हड़ और मेवली गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ कर साक्ष्य मिलने के बाद इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मंगलवार हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों में आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं हिंसा में गिरफ्तार होने वाले आरोपितों की संख्या 189 हो चुकी है। गांव से सटी अरावली पहाड़ी बदमाशों की शरणस्थली बन रही है। नल्हड़ तथा समीपवर्ती गांव के चार सौ लोगों से अधिक मुस्लिम युवकों ने नल्हड़ मंदिर में फंसे शिव भक्तों पर गोली और पत्थर चलाए थे।

भड़क गई थी हिंसा

गौरतलब  नूंह है कि  नल्हड़ शिव मंदिर से 31जुलाई दिन सोमवार को निकाली गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर विशेष समुदाय के पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस कारण यात्रा स्थगित हो गई थी। हिंसा के दौरान दो होमगार्ड, बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। अब तक नूंह में माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है।

Leave a comment