
नई दिल्ली: एक बार फिर दुनिया को एलन मस्क ने चौका दिया। मस्क ने बड़ी घोषणा करते हुए उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को $45बिलियन में खरीद लिया है। यह डील एक ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के तहत हुआ, जिसमें xAI की वैल्यूएशन $80बिलियन और X की $33बिलियन आंकी गई है।
मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम डेटा, मॉडल, कम्प्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एकजुट करने का आधिकारिक कदम उठा रहे हैं। यह संयोजन xAI की उन्नत AI क्षमताओं और X के विशाल यूजर बेस को मिलाकर अपार संभावनाएं खोलेगा।" उनका दावा है कि यह महाविलय अरबों लोगों के लिए स्मार्ट और सार्थक अनुभव प्रदान करेगा, साथ ही सत्य की खोज और मानव प्रगति को बढ़ावा देगा।
मस्क ने Xको2022में $44बिलियन में खरीदा था
आपको बता दें कि xAIकीस्थापना 2023में हुई थी,जोकि तेजी से दुनिया की अग्रणी AI लैब्स में से एक बन गई है। यह कंपनी अपने चैटबॉट Grok और विशाल सुपरकंप्यूटर "कोलोसस" के लिए जानी जाती है। दूसरी ओर, X को मस्क ने 2022में $44बिलियन में खरीदा था। इस अधिग्रहण के बाद दोनों कंपनियों का एकीकरण AI और सोशल मीडिया के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। X के 600मिलियन से अधिक यूजर्स का डेटा अब xAI के मॉडल्स को और बेहतर बनाने में इस्तेमाल हो सकता है, जिससे यूजर्स को वैयक्तिकृत और बुद्धिमान सेवाएं मिलेंगी।
मस्क ने खेला मास्टरस्ट्रोक
इस डील परकुछ सवाल भी खड़े किए हैं। दोनों कंपनियां मस्क के नियंत्रण में हैं, और यह डील एक स्टॉक स्वैप के जरिए हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि यह कदम X के कर्ज को xAI पर डालने और निवेशकों के बीच मूल्य को संतुलित करने की रणनीति हो सकती है। फिर भी, मस्क के समर्थक इसे तकनीकी भविष्य के लिए एक मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं।
Leave a comment