ये लोग इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं…आबादी वाली रिपोर्ट पर देश में सियासी हंगामा, देखें किसने क्या कहा?

ये लोग इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं…आबादी वाली रिपोर्ट पर देश में सियासी हंगामा, देखें किसने क्या कहा?

Ruckus Over Population Report: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली आर्थिक सलाहकार परिषद की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके नतीजे हिंदू बनाम मुस्लिम की राजनीति को और हवा देने वाले साबित हो सकते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 1950 के बाद से भारत में हिंदुओं की आबादी करीब 8 फीसदी कम हुई है। वहीं, मुस्लिमों की आबादी का ग्राफ तेजी से 43 फीसदी बढ़ा है। इस रिपोर्ट के आते ही राजनीति का नया सिलसिला शुरू हो गया है…देखिए किसने क्या कहा?

'ये लोग देश को इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं'

इस रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा- कांग्रेस ने देश को धर्मशाला बना दिया है। वे भारत को इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।' गिरिराज ने कहा कि कुछ लोग देश को भ्रमित करना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई छुप नहीं सकती।

प्रियंका गांधी ने कहा- आइए लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों पर बात करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, हमें उन मुद्दों पर बात करनी चाहिए जो लोगों के जीवन से जुड़े हैं। बेरोजगारी, किसान, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात होनी चाहिए। बीजेपी वाले अपने हिसाब से मुद्दे बनाते हैं, इसलिए बोलते रहते हैं। ये मुद्दे नहीं हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा, चुनाव के बाद इस मुद्दे की समीक्षा की जाएगी। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होने देंगे। अब हम भारत माता की संतानों को संतुष्ट करेंगे।' एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, अगर ऐसा हुआ है तो यह चिंता की बात है। समावेशी विकास में सब मिलकर आगे बढ़ें। इस पर अध्ययन होना चाहिए।

'लोगों में नफरत फैला रहे हैं'

बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन 2024 तक नहीं हुई, लोगों में नफरत फैलाई जा रही है। लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल तक लोगों को धोखा दिया है और फिर से धोखा देना चाहते हैं।

'देश में तुरंत लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून'

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, इस रिपोर्ट को पढ़कर मैं आहत हूं। 8 फीसदी हिंदू घटे? और 40 प्रतिशत मुस्लिम बढ़ गये? बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में 23 फीसदी हिंदू थे, फिर घट गए? मार दिया गया। निकाल दिया गया था। धर्म परिवर्तन हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। इस देश में तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।

Leave a comment