Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- आज संविधान बदलने की हो रही साजिश

Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- आज संविधान बदलने की हो रही साजिश

Sonia Gandhi Attack BJP: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से हमारा देश ऐसी सरकार के हाथ में है जिसने महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया। इस सरकार ने आम जनता पर अत्याचार किया है। यह देश सिर्फ कुछ लोगों की जागीर नहीं है। यह देश हम सबका है।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भाइयों और बहनों, इस कार्यक्रम में आप सबके बीच आकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है। दोस्तों एक समय हमारे महान पूर्वजों ने कड़े संघर्ष के दम पर हमें आजादी दिलाई थी। इतने वर्षों के बाद चारों ओर अन्याय का अंधकार है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी ढूंढेंगे।

'लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं मोदी जी'

भाइयों-बहनों, देश से ऊपर होने का कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो भी ऐसा सोचता है, उसे देश की जनता, मेरी प्यारी बहनें, नौजवान, किसान, आदिवासी, मजदूर सब सबक सिखाते हैं। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में हैं। मोदी जी अपने आप को महान मानकर देश और लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और उन्हें बीजेपी में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। कड़ी मेहनत से बनाई गई लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक शक्ति द्वारा नष्ट किया जा रहा है। हमारे संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है। ये सब तानाशाही है और हम सब इस तानाशाही का जवाब देंगे।

'मध्यम वर्ग और किसानों के बच्चे हैं बेरोजगार'

आज रोज की कमाई से खाने का सामान जुटाना भी मुश्किल हो गया है। मेहनतकश मजदूरों की मेहनत की कीमत कम होती जा रही है। रसोई में रहने की लागत बार-बार मेरी बहनों की परीक्षा ले रही है। किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों के लड़के-लड़कियां बेरोजगार हैं।गरीब व्यक्ति कितना भी प्रयास कर ले, शक्ति, सफलता और प्रकाश उस तक नहीं पहुंच पाता। साथियों, आज देश आपकी जागरूकता का इंतजार कर रहा है। इसलिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को पांच हिस्सों में बांटा है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस के साथी कड़ी मेहनत करेंगे और उसके हर संकल्प और गारंटी को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a comment