Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार वोटिंग के बीच चुनाव आयोग को मिला सरप्राइज, ज्ञानेश कुमार को मोसोथो मोएपिया का फोन 

बिहार वोटिंग के बीच चुनाव आयोग को मिला सरप्राइज, ज्ञानेश कुमार को मोसोथो मोएपिया का फोन 

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच आज, 6 नवंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका के निर्वाचन आयोग के चेयरपर्सन मोसोथो मोएपिया का अचानक फोन आया। उन्होंने बिहार जैसे बड़े राज्य में हो रहे चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं, जहां लगभग 7.5 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

18 जिलों में वोटिंग

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण की कई सीटें सुर्खियों में हैं। जैसे तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारापुर सीट। अभी तक लालू प्रसाद यादव के परिवार के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेता मतदान कर चुके हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं, चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर बूथ पर कैमरे लगाए गए हैं और पूरे मतदान की निगरानी लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम की जा है। आयोग के अनुसार, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डाल रहे हैं, जिनमें लगभग 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और तीसरे जेंडर के मतदाता शामिल हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast