Search KhabarFast

Press ESC to close

रामानंद सागर की रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर पर जताई आपत्ति! एक्टर के लिए कही ये बात

रामानंद सागर की रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर पर जताई आपत्ति! एक्टर के लिए कही ये बात

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जहां बीते साल एक्टर की फ़िल्म ‘एनीमल’ने धमाकेदार कमाई की थी। वहीं दूसरी तरफ अब एक बार फिर रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल रणबीर कपूर नीतीश तिवारी की फ़िल्म ‘रामायण’में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। तो वही इस में सी पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई देंगी। ऐसे में अब रामानंद सागर के रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने फ़िल्म बनने से पहले ही आपत्ति जताता दी है।

बता दें कि हाल ही में दीपिका ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए नीतीश तिवारी की रामायण पर अपनी राय दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने नीतीश तिवारी की रामायण पर भी सवाल उठाए और निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं उन तमाम लोगों से काफी निराश हू, जो रामायण बनाते रहते हैं। उनका मानना है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। वहीं इस मौके पर दीपिका चिखलिया ने आदिपुरूष का भी जिक्र किया।

आदिपुरूष का जिक्र करते हुए कही ये बात

गौरतलब है कि आदिपुरूष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे कृति सैनन को फ़िल्म में गुलाबी रंग की साटन साड़ी दी गई थी। इसके अलावा सैफ अली खान को एक अलग ही रूप में दिखाया गया था क्योंकि वो इसमें कुछ अलग करना चाहते थे। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे में आप रामायण के पूरे इम्पैक्ट को खराब कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करना चाहिए। इसे एक तरफ रख देना चाहिए। बस ऐसा मत करो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

Lock Upp Season 2: ‘बैंड बजा दिया तूने’, तलाक के खुलासे के बाद आकांक्षा से मिलने पहुंचे गौरव खन्ना; पत्नी हुई इमोशनल

Lock Upp Season 2: 'लॉक अप सीजन 2’ में एक धमाकेदार ड्रामा होने वाला है। शो के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना लंग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा था ‘गौरव और मेरा तलाक हो रहा है।

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव को चेक बाउंस के 7 मामलों में 3 महीने की जेल!, जुर्माना नहीं भरा तो 6 महीने की अतिरिक्त सजा

Rajpal Yadav News: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कई चेक बाउंस मामलों में दोषी ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही माना और कानूनी कार्यवाही के दौरान उनके व्यवहार को देखते हुए उन्हें प्रोबेशन (सजा में छूट) का लाभ देने से इनकार कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast