
Vijay Hazare Trophy 2024: वो कहते हैं ना कि बुरे वक्त का भी बुरा वक्त आता है। कुछ ऐसा ही एक भारतीय बल्लेबाज ने सच कर दिखाया है। इस भारतीय बल्लेबाजों ने तमाम उन आलोचकों को जवाब दिया है। जो उनकी बल्लेबाजी की आलोचना करते थे। साथ ही आईपीएल ऑक्शन में खरीदार न मिलने का जवाब दे दिया और लगातार तीन शतक ठोक अपनी काबिलियत का परिचय करा दिया है। साथ ही तीन साल से भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद एक बार फिर वापसी के लिए सेलेक्टरों के सामने दावा पेश कर दिया है।
लगातार ठोक दिए तीन शतक
विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि लगातार तीन शतक ठोक दिए हैं। पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेदों में 100 रन बनाए थे। उसके बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ 127 गेदों में 139 रनों की पारी खेली थी। अब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 104 गेदों पर 124 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। बता दें कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं।
आईपीएल में नहीं मिला था खरीदार
गौरतलब है कि, मयंक अग्रवाल इस साल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। वहीं, पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन, उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का ही मौका मिला था। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज करने का निर्णय किया था। वह इस बार ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ उतरे थे लेकिन, किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था। बता दें कि, मयंक अग्रवाल आईपीएल में पंजाब सुपर किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। मयंक भारतीय टीम में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका निभाते थे लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
Leave a comment