IPL 2023 में धोनी का जलवा कायम, रैंकिंग पर कर रहे टॉप

IPL 2023 में धोनी का जलवा कायम, रैंकिंग पर कर रहे टॉप

MS Dhoni : IPL 2023 में Chennai Super Kings के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि IPL के इस सीजन के बाद धोनी क्रिकेट से सन्यास भी ले सकते हैं. हालांकि इसी बीच Ormax की रैंकिंग में लगातार पांचवें हफ्ते महेंद्र सिंह धोनी सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बने हुए हैं. बता दें कि, IPL सीजन 16की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी Ormax की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं.

CSK बनी नंबर वन टीम!

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि उनकी टीम Chennai Super Kings भी Ormax की रैंकिंग में पांच हफ्तों से लगातार नंबर वन टीम बनी हुई है. धोनी की लोकप्रियता की वजह से ही RCB और MI जैसी अच्छी टीमें भी इस बार Ormax की रैंकिंग में काफी ज्यादा पीछे रह गई हैं.

क्या यह धोनी का आखिरी IPL है!

Chennai Super Kings के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में Experts और Fans को अलग अलग तरह के कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है. गौरतलब है कि IPL के शुरू होने पर ही महेंद्र सिंह धोनी ने इशारा किया कि यह उनका आखिरी सीजन है. वहीं एक मैच के बाद धोनी ने कहा था कि शायद हर कोई मुझे एक शानदार विदाई देना चाहता है इसलिए इतना प्यार देखने को मिल रहा है. लेकिन पिछले मैच के दौरान धोनी अलग ही अंदाज में नज़र आए. एक सवाल के जवाब में धोनी ने कहा कि यह तो आप लोगों ने तय किया है कि ये मेरा आखिरी सीजन है, लेकिन मैंने तो ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है. जिसके बाद धोनी के फैंस कुछ समझ नहीं पा रहे है, फैंस भी यही सोच रहे हैं कि आखिर धोनी चाहते क्या हैं. हालांकि धोनी IPL को अलविदा कहेंगे या आगे भी खेलते रहेंगे यह बात इस महीने के अंत तक साफ हो जाएगी.

Leave a comment