Search KhabarFast

Press ESC to close

पुलिस के बार-बार कहने पर भी सोनम न कुछ खाई और ना ही बोला, क्यों पूरी रात साधी रही चुपी?

पुलिस के बार-बार कहने पर भी सोनम न कुछ खाई और ना ही बोला, क्यों पूरी रात  साधी रही चुपी?

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की मेघालय हनीमून ट्रिप से जुड़ा रहस्य और गहरा गया है। 23 मई से लापता सोनम को रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस ने हिरासत में लिया। मेघालय पुलिस ने सोनम को राजा की हत्या की मुख्य आरोपी बताया है। लेकिन सोनम का दावा है कि वह खुद पीड़ित है और उसे अगवा किया गया था।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम रात करीब 1 बजे गाजीपुर के काशी चाय जायका ढाबे पर पैदल पहुंची। ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया कि वह रो रही थी और फोन मांगकर अपने भाई गोविंद से बात की। साहिल को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोनम ने रात भर यही दोहराया कि उसे अगवा किया गया और वह निर्दोष है। उसने ना खाना खाया और ना ही पुलिस से कोई बातचीत की।
 
पुलिस जांच में नए खुलासे
मेघालय पुलिस ने जांच के दौरान  (SIT) का गठन किया था। जिसके बाद राजा का शव 2 जून को शिलांग के पास एक खाई में मिला। ऑटॉप्सी रिपोर्ट में सिर पर दो गहरे चोट की पुष्टि हुई। जिससे हत्या की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ।
सोनम ने पुलिस को बताया कि राजा की हत्या अज्ञात लोगों ने की और उसे अगवा कर गाजीपुर छोड़ दिया गया। फिर भी  पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और GPS डेटा से पता चला कि 23 मई को दोपहर 2 बजे के आसपास राजा की स्कूटी रुकी थी। जिसे वारदात का समय पता किया जा सके।
 
परिवार का दर्द और CBI जांच की मांग
सोनम के पिता देवी सिंह ने बेटी को निर्दोष बताया और मेघालय पुलिस पर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा "अगर सोनम दोषी है तो उसे सजा मिले लेकिन सच सामने आना चाहिए। फिलहाल मेघालय पुलिस सोनम को शिलांग ले गई है। जहां उससे पूछताछ होगी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dearness Relief Hike: पुराने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने पुराने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकारी कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका! पुरानी पेंशन और NPS को लेकर बड़ी खबर

Pension Scheme: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच पुरानी पेंशन बनाम राष्ट्रीय पेंशन योजना का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कर्मचारी यूनियन लंब वक्त से मांग कर रही है कि OPS बहाल किया जाए। क्योंकि इसमें रिटारयमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी और डीए के साथ गारंटिड पेंशन मिलती है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

सप्ताह का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast