Delhi Rain: सुबह के समय दिल्ली कई हिस्सों में बारिश, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, जानें कब-कब होगी बारिश

Delhi Rain: सुबह के समय दिल्ली कई हिस्सों में बारिश, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, जानें कब-कब होगी बारिश

Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं शानिवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही तापमान में गिरवट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान मेंलगभग चार डिग्री की गिरावटदर्ज की गई है।

बीते कई दिनों से दिल्ली में बादल छाए हुए। साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन दिल्ली में बादलों ने डेरा डाल रखा था। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य सेएक डिग्री नीचे है। एक दिन पहले यह 38.8 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोसामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 79 से 56 फीसदी तक रहा।

आने वाले दिनों बारिश की संभावना काफी कम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन बीच–बीच में कई हिस्सों हल्की बारिश हो सकती है। बीते शुक्रवार को मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि दिल्ली में गरज के साथ बारिश होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राजधानीमें दिन में बारिश नहीं हुई।

Leave a comment