Weather Update: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, IMD ने की भविष्यवाणी

Weather Update: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, IMD ने की भविष्यवाणी

Delhi weather: दिल्लीवालों को बारिश के साथ-साथ उमस भी झेलनी पड़ रही है। राजधानी के कुछ हिस्सों में वीकेंड के सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को उमस ने परेशान कर दिया। उमस की वजह लोग पसीने से तरबतर रहे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह इस मौसम के ओसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

बता दें कि 7 जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस दौरान बादल छाए रह सकते है। 11 जुलाई को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, ईस्ट राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और वेस्ट मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 7 जुलाई को ओडिशा, 9 जुलाआ तक अरूणाचल प्रदेश,9 और 10 जुलाई को असम, मेघायल में भारी बारिश का अलर्ट है।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज रविवार के दिन भी हल्के बादल छाए रहने का साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। आज के दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है। इसके बाद 8 से 12 जुलाई तक बारिश होने की संभावना काफी कम है। लोगों को दिन और रात के समय भी उमस वाली गर्मी के कारण परेशानी हो सकती है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही कुछ राज्यों को लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन्में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडिगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगी।

Leave a comment