
Delhi Cirme News: दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि पुलिस को सक्रिय स्नैचर\\ऑटोलिफ़र को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही से तीन मोटरसाइकिल और एक बटन वाला चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से ही 22 आपराधिक मामलों में शामिल है।
मोती नगर पुलिस ने एक स्नैचर को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, थाना मोती नगर पुलिस ने सुभाष नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो सक्रिय स्नैचर है। पुलिस ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी 22आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की निशानदेही से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक बटन वाला चाकू बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुल चार मामलों को सुलझा दिय़ा है।
निशानदेही से तीन मोटरसाइकिल और चाकू बरामद
बता दें कि 23-12-23 को, पीएस मोती नगर की एक टीम अपनी गश्त ड्यूटी कर रहे थे। जिसमें एएसआई राजेंदर, एचसी देवेंद्र और एचसी रोहित शामिल थे। गश्त के दौरान टीम को स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। संदेह होने पर उसे रोककर जांच की गई। स्कूटी की डिटेल जांचने पर वह थाना पहाड़गंज क्षेत्र से चोरी हुई निकली। साथ ही तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटन वाला चाकू भी बरामद हुआ।
इस संबंध में एफआईआर नं. 709/23धारा 25/54/59आर्म्स एक्ट था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है. उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और स्कूटी भी बरामद की गईं। सक्रिय स्नैचर सुभाष राधे श्याम निवासी आनंद पर्वतका रहने वाला बताया जा रहा है।
Leave a comment