Search KhabarFast

Press ESC to close

हमले के बाद CM रेखा गुप्ता की पहली जनसुनवाई आज, पुलिस बल रहेगा मुस्तैद; CCTV से निगरानी

हमले के बाद CM रेखा गुप्ता की पहली जनसुनवाई आज, पुलिस बल रहेगा मुस्तैद; CCTV से निगरानी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद आज पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया गया हैं। इस घटना ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। लेकिन आज की जनसुनवाई में सुरक्षा को और सख्त करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। साथ ही, इजरायली तकनीक से लैस उन्नत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

आज की जनसुनवाई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 अगस्त की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। आज की जनसुनवाई में दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा इजरायली तकनीक पर आधारित उन्नत निगरानी उपकरणों और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। जनसुनवाई स्थल पर एंट्री करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है और CCTV कैमरों की स्थिति को भी और प्रभावी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष सेल और खुफिया ब्यूरो (IB) भी इस आयोजन की निगरानी में शामिल हैं।

जनसुनवाई जारी रहेगी - CM रेखा गुप्ता

हमले के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा था '20 अगस्त की सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूँ।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं उनके जनसेवा के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं।

इसके अलावा CM रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि जनसुनवाई अब न केवल उनके आवास पर, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा 'महिलाओं में मुश्किलों से लड़ने की दोगुनी ताकत होती है। मैं भी तैयार हूँ! अब जनसुनवाई मेरे घर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में होगी। आपकी मुख्यमंत्री आपके द्वार पर होगी।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट नहीं, लेकिन IMD की बड़ी चेतावनी, तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ असम में बाढ़ में भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Gold-Silver Price Today 27July 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, 24K, 22K और 18K गोल्ड की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 27 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष की वजह से क्रूड ऑयल में तेजी की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,173 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,46,370 प्रति 10 ग्राम के करीब थी।

Parliament Monsoon Session 2026: 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग, विपक्ष ने पेश किए स्थगन प्रस्ताव

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र सोमवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया, जिसके चलते विपक्ष ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव और राज्यसभा में कार्यविराम नोटिस पेश करते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर तत्काल चर्चा की मांग की। यह मामला सरकार के विधायी एजेंडे के साथ-साथ दोनों सदनों में प्रमुख मुद्दों में से एक बनने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast