Search KhabarFast

Press ESC to close

शराब घोटाले के बाद 2000 करोड़ रुपये का स्कैम, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज

शराब घोटाले के बाद 2000 करोड़ रुपये का स्कैम, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज

AAP Classroom Scam: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी के सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में करीब 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इस घोटाला के सामने आने के बाद एसीबी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें 2000 करोड़ रुपये के कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले की बात कही गई है।

यह मामला 2015-16 के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण से जुड़ा है। जिसकी कुल लागत करीब 2,892 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोप है कि इन कक्षाओं का निर्माण अत्यधिक लागत (प्रति कमरा औसतन 24.86 लाख रुपये) पर किया गया, जबकि सामान्य लागत लगभग 5 लाख रुपये प्रति कमरा होनी चाहिए थी। मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण में सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर (SPS) बनाए गए, जिनकी उम्र 30 साल होती है। लेकिन खर्चा पक्की इमारतों पर किया गया, जिनकी उम्र 75 साल होती है।

भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज

ACB ने आज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (POC Act) की धारा 13(1) और IPC की धारा 409/120-B के तहत मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें, यह मामला दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं और भवनों के निर्माण में अनियमितताओं से संबंधित है। इस मामले के सामने आने से आप एक बार फिर निशाने पर आ गई है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Re-Polling: बंगाल की फलता सीट से भाजपा के देबांग्शु पांडा की जीत, विरोधी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया

BJP Wins Falta ByElection: बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे। भाजपा की जीत पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विकास काम के जरिए जनता का कर्ज चुकाएंगे।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनके तय रूट के पास विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस विभाग पर सवाल उठे थे।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से सात महिला समेत 8 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Karnatka News: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा हुआ है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast