नाटू-नाटू’ और ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स OSCER AWARD पर किया कब्जा, जानें अब तक भारत को कितने मिल चुके है अवार्ड

नाटू-नाटू’ और ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स OSCER AWARD पर किया कब्जा, जानें अब तक भारत को कितने मिल चुके है अवार्ड

oscar award 2023: सिनेमा और मनोरंजन इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड को माना जाता है। वहीं 12 मार्च से अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Academy Award) यानी ऑस्कर (Oscars 2023) का आयोजन किया गया है। इस शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें पहुंचे है। इस बीच आरआरआर ने इतिहास रचते हुए बेस्ट सॉग्स में ऑस्कर अवॉर्ड पर कब्जा कर लिया है। साथ ही प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। अगर बात करें 95वें सालों की तो अब तक भारत ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए है। चलिए आपको इसके बारे में बताते है।

भारत को कब-कब मिला ऑस्कर अवार्ड

दरअसल सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड भारत में कॉस्ट्यूम डिजाइनल भानु अथैया ने जीता था। साल 1983 में आई फिल्म ‘गांधी’ के लिए भानु अथैया ने जॉन मोलो के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके लिए उन्हें ऑस्कर अवार्ड मिला था। दूसरा ऑस्कर अवार्ड भारत में फिल्ममेकर सत्यजीत रे को मिला था। ये अवार्ड 1991 में दिया गया था। सत्यजीत रे को ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था।

वहीं तीसरा ऑस्कर अवार्ड साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी का ऑस्कर रेसुल पोक्कुट्टी को दिया गया था। इस फिल्म ने तीन ऑस्कर जीते थे। बता दें कि स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए दूसरा अवार्ड म्यूजित और सॉन्ग के लिए एआर रहमान को मिला था। उन्हें बेस्ट म्यूजिक कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘जय हो’ सॉन्ग के गीतकार गुलजार को फिल्म का तीसरा ऑस्कर अवार्ड मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में वह नहीं पहुंच पाए थे, जिसके बाद यह अवार्ड उनकी टीम ने लिया था। यानी भारत में अब तक 7 ऑस्कर अवार्ड मिल चुके है।

Leave a comment