
Delhi firing: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में आजादपुर टर्मिनल के पास कई राउंड गोलियां चली। फायरिंग में एमसीडी कॉलोनी में रहने वाले एक नाबालिक को गोली लगी। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्राइम टीम और फ़ोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, 07 जुलाई को रात्रि लगभग 10:14 बजे सिविल लाइन्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक आर्यन(उम्र 17 वर्ष), जहांगीरपुरी को गोली लगने की चोट के साथ भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, आर्यन अपनी मां रंजीता और निखिल के साथ एमसीडी कॉलोनी आज़ादपुर के मुख्य द्वार के सामने स्थित फुटओवर ब्रिज के पास फुटपाथ पर खड़े थे और अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तीन लड़के लड्डू, शमशेर और शानू हाथों में हथियार लेकर वहां आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आर्यन को दो गोली लगने की चोटें आईं जिन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम टीम और पवन सिंह टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पूरे मामले की जांच की है, फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Leave a comment