Delhi Crime: पानी बना मौत का कारण, नाबालिग ने पड़ोसी को चाकू घोपकर उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: पानी बना मौत का कारण, नाबालिग ने पड़ोसी को चाकू घोपकर उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: दिल्ली के शाहदरासे चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पड़ोस में रहने वाली महिला की एक नाबालिग लड़की ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतका और नाबालिग की मां के बीच कॉमन नल से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मृतका और नाबालिग की मां का झगड़ा हुआ था। उस दौरान लड़की का हाथ महिला ने मोड़ दिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को 11 बजे चाकूबाजी की घटना के बारे में जानकारी मिली थी। फोन करने वाली कॉलर ने सूचना दी और कही कि उसके पिता ने एक महिला के पेट में चाकू मार दिया है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जानकारी मिलते ही गली नंबर-2, भीकम सिंह कॉलोनी वाले स्थान पर पुलिस पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा सोनी नाम की महिला की कमरे में घायल थी। महिला के बाएं हाथ पर दो-तीन कट के निशान थे। इसके अलावा पेट पर एक छोटा सा घाव भी था।

इसे लेकर हुआ झगड़ा

सोनी को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि अपने पड़ोसी का सोनी और उसके पति सतबीर का पड़ोसी पत्नी और उनकी 15 साल की बेटी से झगड़ा हुआ था। लेकिन आगे जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि शाम को लगभग साढ़े 7 बजे सोनी का अपने पड़ोसी की पत्नी और बेटी का पहली मंजिल पर नल से पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था।

लड़की का हाथ मरोड़ा

सोनी ने झगडे के दौरान लड़की का हाथ मरोड़ दिया। जिसकी वजह से लड़की को अस्पताल ले जाकर उसका इलाज किया गया। लड़की को गैर-मेडिको लीगल केस (MLC) रोगी के रूप में माना गया और इसके साथ लड़की के हाथ का एक्स-रे भी किया गया।

किशोर न्याय बोर्ड के सामने किया जाएगा पेश

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जब लड़की और उसकी मां अस्पताल से कमरे पर लौट आई तो फिर से सोनी और उसके पति ने सतबीर के साथ बहस करना शुरू कर दिया। लड़की ने दूसरी बहस के दौरान सोनी को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल लड़की को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के सामने पेश किया जाएगा।

Leave a comment