WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीक के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, आखिरी मैच में गुजरात को दी करारी शिकस्त

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीक के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, आखिरी मैच में गुजरात को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने WPL 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स विमेंस प्रीमियर के दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। WPL  के फाइनल में लगातार दूसरी बार दिल्ली की टीम ने अपनी जगह पक्की की है।

विमेंस प्रीमियर लीग के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर दिल्ली की टीम को सिर्फ 126 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात के बल्लेबाजों ने दिल्ली की गेंजबाजी के आगे घुटने टेक दिए। महज 16 रनों पर गुजरात की टीम ने 3 विकेट खो दिए थे। वहीं 48 रनों पर आधी टीम वापस जा चुकीं थी। गुजरात जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन भारती फूलमाली ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से मैरिजन काप और शिखा पांडे ने 2 विकेट अपने नाम किए। मीनू मणि के खाते में 2 विकेट अपने नाम किए।

दिल्ली की शुरुआत रही शानदार

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत शानदार रही है। ताबड़तोड़ अंदाज  में कप्तान लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 31 रन बना दिए। वहीं 18 रन के स्कोर में कप्तान लैनिंग आउट होकर वापस लौट गई। इसके बाद मैदान पर शैफाली नाम का तूफान आया। मजह 28 गेंदों पर विस्फोटक अर्धशतक लगाया। वहीं 37 गेदों पर 7 चौके, 5 छक्के लगाकर 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ जेमिमा ने नाबाद 38 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचा दिया।

Leave a comment