दिल्ली ब्लास्ट के बाद से बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पाकिस्तानी डॉक्टर समेत दो लोग हुए अरेस्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पाकिस्तानी डॉक्टर समेत दो लोग हुए अरेस्ट

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट का ऐलान कर दिया गया था। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। शनिवार, 15 नवंबर की शाम पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस बम विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के बाद नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों से लेकर हर व्यक्ति पर पुलिस और एसएसबी के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने नजर रखी हुई थी।

दो घुसपैठिए हुए गिरफ्तार

शुक्रवार, 14 नवंबर को सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान नेपाल की ओर से दो विदेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पकड़े गए। इनमें हस्सन अम्मान सलीम जो पाकिस्तानी मूल के हैं और वर्तमान समय में डलमार्टन रोड मैनचेस्टर यूके में रहते हैं। उनके साथ पकड़ी गई सुमित्रा शकील ओलिविया जो मूल रूप से उद्युपी कर्नाटक हाल पता 25 हरकोंबी ड्राइव ग्लौसेस्टर यूके की रहने वाली हैं। दोनों पेशे से डॉक्टर हैं।

अधिकारियों  की पूछताछ

इस खबर मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी यमुना और ज्योति सिंह शामिल रहीं।   

Leave a comment