Delhi Election Hot Seats Profile: दिल्ली की 70विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग आज मंगलवार को तारीखों की ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही दिल्ली में अब आचार संहिता लागू कर दी गई है। यानी अब कोई भी पार्टी किसी भी विकास कार्य का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं कर सकेगी। जिसके साथ ही दिल्ली में अब चुनाव प्रचार का दौर जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। लेकिन क्या आप जानते है आखिर दिल्ली की वो कौन सी हॉट सीटें हैं, जहां कांटे का मुकाबला होने वाला है?
नई दिल्ली विधानसभा सीट
दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2025में सबसे हॉट सीट नई दिल्ली की है। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं, भाजपा ने इस सीट पर साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है। क्योंकि तीनों पार्टियों ने यहां से अपने दिग्गज के मैदान में उतारा है।
बता दें, लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।
कालकाजी विधानसभा सीट
इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है। क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां से आप ने दिल्ली की सीएम आतिशी को मैदान में उतारा है। तो वहीं, बीजेपी ने उनके सामने रमेश बिधूड़ी को उतारकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। कांग्रेस ने अपनी तेजतर्रार नेता अलका लांबा को टिकट दिया है।
बता दें, 2020में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं। उन्हें करीब 55,897वोट मिले थे। कालकाजी सीट से बीजेपी पिछले तीन दशक से जीत की तलाश में है। भाजपा को इस सीट पर 31साल पहले 1993में हुए पहले चुनाव में जीत मिली थी। इसके बाद से बीजेपी लगातार यहां से हार रही है।
जंगपुरा विधानसभा सीट
इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट भी चर्चा में है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है। उधर, कांग्रेस ने इस सीट से फरहाद सूरी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है।
जंगपुरा सीट पर आप से चुनाव लड़ रहे मनीष सिसोदिया के सामने बड़ी चुनौती है। सिसोदिया जंगपुरा सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी मारवाह कभी कांग्रेस के ही चेहरे थे। वह जंगपुरा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 2022में भाजपा में चले गए थे।
पटपड़गंज विधानसभा सीट
इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने यहां से शिक्षक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने यहां से रविंद्र सिंह नेगी को टिकट देकर मुकाबला काफी दिलचस्प बना दिया है। उधर, कांग्रेस भी आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने दिग्गज नेता अनिल चौधरी को मैदान में उतारा है।
मालवीय नगर विधानसभा सीट
राजधानी दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर भी कांटे की टक्कर होने वाली है। इस विधानसभा सीट पर AAP ने सोमनाथ भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि ने बीजेपी ने अपने दिग्गज नेता सतीश उपाध्याय को टिकट दिया है। उधर, कांग्रेस ने इस सीट पर जितेंद्र कुमार कोचर को मैदान में उतारकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। तीनों ही बड़े नेता हैं, इसलिए तीनों के बीच कांटे का मुकाबला होगा।
Leave a comment