Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में एक और ब्लास्ट की सूचना, पुलिस ने दी सफाई

Delhi News: दिल्ली में एक और ब्लास्ट की सूचना, पुलिस ने दी सफाई

Delhi News: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रेडिशन होटल के पास गुरुवार एक धमाके की आवाज सुनाई दी। वहां पर मौजूद एक महिला इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस की दी। इस घटना पर पुलिस ने सफाई दी।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर उन्हें एक कॉल आई है, जिसमें धमाके की आवाज सुनाई देने की बात कही गई। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि यह आवाज बस के टायर फटने की है। इसी की आवाज महिला को सुनाई दी गई। जिसके बाद उसने डर के मारे पीसीआर को कॉल कर दिया। वहीं गार्ड ने बताया कि वह और ड्राइवर मौके पर ही मौजूद थे।

एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था- पुलिस  

डीसीपी साउथ वेस्ट के मुताबिक, महिपालपुर के रैडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज़ आई थी। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast