कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्शन में हरियाणा सरकार, दिए ये निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्शन में हरियाणा सरकार, दिए ये निर्देश

नई दिल्ली: चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। जहां एक तरफ भारत में बीते 24 घंटों में 163 कोरोना के मरीज सामने आए है। वहीं दूसरी ओर भारत में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कोरोना की वैक्सीन को लगा चुके है। लेकिन जिस तरह चीन से निकले हुए कोरोना से पूरा देश के बार फिर जूझ रहा है, ऐसे में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।  

बता दें कि विभाग ने फ्लू जैसे लक्षण वाले रोगियों को प्रारंभिक जांच और आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए फ्लू कॉर्नर भेजने का निर्देश दिया है।वहीं हिरयाणा की स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक सोनिया त्रिया की तरफ से बृहस्पतिवार को राज्य के सभी सिविल सर्जनों को लिखे गए पत्र के मुताबिक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फेस मास्क पहनना चाहिए और रोगी की देखभाल करते समय हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि चीन समेत कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए आपको अपने जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।

इसके अलावा चीन समेत अन्य देशों में कोविड की स्थिति बिगड़ती देख हरियाणा में सरकार कदम उठाने लगी है। कोविड के नए वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रत्येक शनिवार को लगने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया है। जनता दरबार आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।

Leave a comment