Search KhabarFast

Press ESC to close

नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या, बजरंग दल को ठहराया जिम्मेदार

नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने  की आत्महत्या, बजरंग दल को ठहराया जिम्मेदार

Nasir Junaid Murderer Singla suicide:  राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर 16फरवरी 2023को नासिर और जुनैद के जले हुए शव एक जीप में मिले थे, जिन्हें गाय तस्करी के शक में गोरक्षकों ने कथित तौर पर अगवा कर हत्या की थी। इस मामले में आरोपी लोकेश सिंगला ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सिंगला ने मरने से पहले एक वीडियो में बजरंग दल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया।  जिसके बाद उसने वो सुसाइड वीडियों को अपनी पत्नी को भेज दिया। लोकेश सिंगला इस अंतिम मैसेज ने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और लोग इसे जमकर वायरल कर रहें हैं। बता दें सिंगला की पत्नी ने इसी वीडियों आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सिंगला ने आत्महत्या से पहले लगाए बजरंग दल पर गंभीर आरोप

16फरवरी 2023को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर नासिर (25) और जुनैद (35) के जले हुए शव एक जीप में मिले थे। गाय तस्करी के शक में गोरक्षकों ने दोनों को कथित तौर पर अगवा कर हत्या की थी। इस मामले में लोकेश सिंगला एक आरोपी था। 5जुलाई 2025को सिंगला ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले, उसने अपनी पत्नी दमयंती को एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने बजरंग दल के तीन सदस्यों—भारत भूषण, हरकेश यादव और अनिल कौशिक पर उसे परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 

पत्नी की शिकायत

सिंगला की पत्नी दमयंती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन लोग लंबे समय से उनके पति को परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिंगला नूंह जिले में सामाजिक कार्यकर्ता थे, लेकिन इन लोगों ने उनका पीछा किया, नजर रखी और घर पर आकर धमकियां दीं। दमयंती के अनुसार, इन धमकियों ने सिंगला को मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने दमयंती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फरीदाबाद के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सिंगला का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लेकिन मामले की जांच अब भी जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast