कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं की चाकू से गोदकर हत्या, 'भारत माता की जय' के नारा लगाने पर भड़के लोग

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं की चाकू से गोदकर हत्या, 'भारत माता की जय' के नारा लगाने पर भड़के लोग

BJP Worker Stabbed In Karnataka: कर्नाटक से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मंगलुरु में सड़क पर 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे 2 BJP कार्यकर्ताओं पर अराजक तत्वों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जनता के बीच इस तरह की अराजकता से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

NDA की जीत का जश्न मना रहे थे कार्यकर्ता

NDA की जीत से BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ऐसे में मंगलुरु में भी BJP कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे थे, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। मंगलुरु में BJP कार्यकर्ता हरीश अंचन और नंदकुमार सड़क पर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान अराजकतत्वों ने दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे दोनों सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

वीडियो में 2 युवकों का पीछा करती दिख रही है भीड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर सवार 2 युवकों को भीड़ ने दौड़ा लिया। भीड़ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए स्कूटर सवार युवकों का पीछा कर रही थी। पार्टी के मुताबिक, वह रविवार को PM मोदी के शपथ ग्रहण का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मजदूरों को दौड़ा-दौड़ा कर रोका गया और उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया।

 

Leave a comment