Salman Khan House Firing: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुंबई क्राइम ने गुजरात के भुंज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई लाया गया है। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ करेंगी।
इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टीम का गठन किया। टीम इन दोनों आरोपियों को गुजरात के भुंज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक का नाम सागर बताया जा रहा है, जबाकि दूसरे का नाम विक्की गुप्ता बताया जा रहा है।
सुबह के समय हुई फायरिंग
बता दें, रविवार सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इस हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। अनमोल फिलहाल अमेरिका में है। लेकिन उसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पोस्ट में कहा गया है कि हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये पहली और आखिरी वार्निंग है।अनमोल के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि "ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही।
Leave a comment