दरिंदे ने की मां के सामने बेटी की हत्या, फिर मां ने लिया MOM फिल्म जैसे बदला

दरिंदे ने की मां के सामने बेटी की हत्या, फिर मां ने लिया MOM फिल्म जैसे बदला

Bengaluru Crime: आपने 2017 में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म तो देखी ही होगी। इसमें एक मां अपनी बेटी के साथ हुए रेप का बदला दोषियों को मारकर लेती है। इसी तरह कर्नाटक से भी एक मामला सामने आया है। लेकिन ये मामला उससे भी ज्यादा खौफनाक है। यहां एक मां की बेटी की उसके सामने ही हत्या कर दी जाती है। मां यह दृश्य नहीं देख पाती और हत्यारे को मार डालती है। डबल मर्डर का ये मामला बेंगलुरु के जयनगर का है।

यहां एक 44 साल के शख्स ने 24 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में लड़की की मां ने आरोपी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुरेश ने पहले लड़की पर चाकू से दो वार किए। जैसे ही लड़की की मां ने यह सब देखा तो वह पीछे से आई और आरोपी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। मां फिर अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ी। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। वहीं, लड़की की हत्या करने वाले आरोपी की भी मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि 24 साल की लड़की और सुरेश दोनों एक दूसरे को पिछले पांच साल से जानते थे। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हुआ था। दरअसल, पीड़िता पिछले कुछ समय से सुरेश से दूरी बना रही थी। ये सब सुरेश को पसंद नहीं था। शनिवार शाम साढ़े चार बजे उसने बात करने के बहाने किशोरी को पार्क में बुलाया।

पार्क जाने की बात कहकर घर से निकली थी लड़की

उधर, लड़की ने अपनी मां से कहा कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ शक हुआ तो उसने बेटी का पीछा किया। जैसे ही वह पार्क के पास पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी सुरेश से बात कर रही है। अचानक दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सुरेश ने धारदार हथियार से लड़की की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे बच्ची चिल्लाने लगी। उधर, जब मां ने अपनी बेटी को चिल्लाते देखा तो वह दौड़कर वहां पहुंची। फिर भी सुरेश लड़की पर चाकू से लगातार वार कर रहा था। तभी लड़की की मां ने अपनी बेटी को बचाने के लिए सुरेश के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे सुरेश की मौत हो गयी।

पांच साल से जानते थे एक-दूसरे को

जब मां अपनी बेटी के पास पहुंची तो देखा कि उसकी भी मौत हो चुकी है। जब मनला पुलिस के पास पहुंची तो लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा पुलिस घटना के वक्त मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। डीसीपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते थे। वे एक ही ऑफिस में काम करते थे। लड़की केयरटेकर थी, जबकि सुरेश कंपनी में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। लड़की पिछले कुछ समय से सुरेश से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। इस घटना को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a comment