
DC vs MI Indian Premier League 2023 : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली हासिल की है। मुंबई को दो मैच में हार के बाद जीत नसीब हुई है। वहीं दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए है। मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। अब ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
बता दें कि सबसे पहले पृथ्वी शॉ पर लगातार तीन हार की गाछ गिरेगी। चार मैचों में पृथ्वी महज 15 की औसत से 34 रन ही बना पाए हैं। हर बार वो दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिला पाने से चूके है। इसका खामियाजा टीम को शुरु में ही भुगतना पड़ा है। वहीं पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर हाल के महीनों में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय के स्क्वाड में जगह बनाई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बैटर अपने घरेलू क्रिकेट के शानदार फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखेगा। सभी चार मैचों में उन्होंने टीम की लुटिया को ठुबो दिया है।
इसके साथ ही मनीष पांडे बीते दो मैचों से दिल्ली कैपिटल्स में नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों मौकों पर पर टीम को सॉलिड शुरुआत दिलाने से चूक गए हैं। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए वो दो मैचों में 26 रन ही बना पाए है। ऐसे में अब उनकी छुट्टी होना लगभग तय है। फ्रेंचाइजी अब ज्यादा गलती करने के मूड में नहीं है।
Leave a comment