IPL 2023: ईशान-सुर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पांचवी जीत, जानें क्या रही पंजाब की हार की वजह

IPL 2023:  ईशान-सुर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पांचवी जीत, जानें क्या रही पंजाब की हार की वजह

ipl 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पांचवी बार जीत हासिल की। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। उसके 10मैच में पांच जीत और पांच हार के बाद 10अंक हैं। दूसरी ओर, पंजाब की 10मैच यह पांचवीं हार है। उसके 10अंक हैं और वह सातवें पायदान पर है।

इस बार के आईपीएल में मुंबई की पांचवी जीत

दरअसल मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता था जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20ओवर में तीन विकेट पर 214रन बनाए। मुंबई ने 18.5ओवर में चार विकेट पर 216रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116रन की साझेदारी की। ईशान ने 41गेंद पर 75रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31गेंद पर 66रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने अंत में 10गेंद पर नाबाद 26रन बनाए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला खास था। क्योंकि मुंबई के लिए रोहित का यह 200वां मैच था, लेकिन वह इसे बल्ले से खास नहीं बना पाए। रोहित तीन गेंदों का सामना करने के बाद ऋषि धवन का शिकार बन गए। हालांकि, टीम ने मैच को जीतकर रोहित को इस खास अवसर पर शानदार तोहफा दिया।

Leave a comment