चंडीगढ़:पंजाब के सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ में नशा विरुद्ध मुहिम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंसको संबोधित किया। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी भी दी। सीएम मान ने कहा कि नशा विरुद्ध मुहिम के तहत किसी भी तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के माफिया पर लगाम लगाई गई है। इन लोगों पर किसी भी तरह का रहम नहीं किया जाएगा। ...
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। ...
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित अमन होटल पर आज सुबह बुलेट सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी कारो और अमन होटल के शीशे पर फायरिंग की है।गनीमत रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं बाइक सवार 'कौशल चौधरी' नाम की पर्ची छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। ...
Agra-Lucknow Expressway Accident:साल 2025 भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। देश में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जैसे अहमदाबाद में विमान हादसा, भूस्खलन या बिजली गिरने की घटनाएं। अब एक और दुखद खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सामने आई है। सुबह करीब 4 बजे दरभंगा से नई दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिर गई। यह हादसा हवेलिया गांव के पास, किलोमीटर 103 पर फूड प्लाजा के आगे हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस में 60 यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55), निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। ...
देश में कई जगहों पर प्रकृति के कहर से लोग जूझ रहे हैं। मॉनसून किसी के लिए सुकून लेकर आया है तो वहीं, कईयों के लिए ये तबाही से कम नहीं है। गुरुवार को उत्तराखंड रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुए एक हादसे में देश को दहशत में डाल दिया है। ...
Rain Alert: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और धर्मशाला जिलों में पांच स्थानों पर बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव में आठ वाहन और दस छोटे पुल बह गए हैं, साथ ही एक बिजली परियोजना को भी काफी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। ...
Kurukshetra Incident: कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक दो हिस्सों में कट गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। और शव की पहचान करवाने की कोशिश की।लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई है। ...
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'संविधान हत्या दिवस 2025' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "24 जून 1975 की रात को आपातकाल लागू कर दिया गया और एक तानाशाह की सोच को जमीन पर उतारने का वो अध्यादेश अस्तित्व में आया। अमित शाह ने कहा कि कई बार इतिहास केवल घटनाओं को नहीं बताता है, वह नीयत और नजरिए को भी उजागर करता है। बाबा साहब अंबेडकर और संविधान निर्माता ने जो 2 लाख 66 हजार शब्द बोलकर, चर्चा करके संविधान का निर्माण किया था उन सारी चर्चाओं का अंत इंदिरा गांधी ने, 'राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की है', एक वाक्य बोलकर संविधान की आत्मा को खत्म कर दिया। ...
नई दिल्ली: आज आपातकाल को 50 वर्ष पूरे हो चुके है। इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट की एक बैठक की। इस बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया है। जानकारी के अनुसार, 1975 में भारत में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया गया और उसकी कड़ी निंदा की गई है। ...
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। 2026 से 10वीं कक्षा की परीक्षा साल में 2 बार होगी। परीक्षा का पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा, उसके बाद मई में दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। ...