भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और इमीग्रेशन मामलों पर कंट्रोल करने के लिए बनाया गया इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 1 सितंबर से लागू कर दिया गया है। ...
Punjab News: मंगलवार 02 सितंबर को पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। हरमीत सिंह पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जिन्हें एक रेप मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। यह मामला पंजाब की सियासत में हलचल मचा रहा है, क्योंकि हरमीत ने हाल ही में अपनी ही पार्टी की सरकार और केंद्रीय नेतृत्व पर तीखे हमले किए थे। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के रेवाड़ी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि बाप-बेटे ने हरियाणा को बर्बाद किया। इन दिनों दीपेंद्र हुड्डा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि रोहतक में होने वाली रैली के बाद उनका कोई नाम लेने वाला नहीं होगा। ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। सेमीकॉन इंडिया का चौथा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 33 देशों की 350 से ज्यादा कंपनियां और रिकॉर्ड संख्या में वैश्विक प्रतिनिधि भाग लेंगे। ...
Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार 02 सितंबर 2025 को भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे NCR क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस मौसमी तांडव के कारण सड़कों पर जलभराव, भारी ट्रैफिक जाम और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि ने प्रशासन को कई बड़े कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। ...
Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में एक बार फिर यमुना नदी के उफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार, 01 सितंबर की देर शाम को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया, जिसके बाद यमुना बाजार की कॉलोनियों और गलियों में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, और लोग अपने जरूरी सामान के साथ राहत कैंपों की ओर पलायन कर रहे हैं। ...
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (2 सितंबर) दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि कल की तरह तीव्र बारिश की चेतावनी नहीं है। फिर भी, 3 सितंबर को तेज बारिश के साथ आंधी चलने की आशंका जताई गई है। इसके बाद 4 और 5 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। यमुना नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए मयूर विहार में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। ...
Hisar Road Accident: हरियाणा के हिसार जिले के कोथ कलां में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भारी बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 33 वर्षीय महिला रायशा की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर तीनों बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। ...
नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में पहली बार आयोजित ‘बदरिया: ए मॉनसून फेयरवेल फेस्टिवल’ ने राजधानीवासियों को मानसून के साथ एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, माता चकेरी देवी फाउंडेशन और मैथिली-भोजपुरी अकादमी द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव ने संगीत, नृत्य, लोककला और साहित्य का ऐसा संगम रचा, जिसने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ...
Dhankhar Shifts Farmhouse: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, धनखड़ ने आधिकारिक सरकारी आवास छोड़कर दिल्ली के छतरपुर स्थित एक निजी फार्महाउस में स्थानांतरित हो गए हैं। लगभग छह सप्ताह पहले, जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन अपने इस्तीफे से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इस फैसले के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। ...