देश

HARYANA NEWS: भारी बारिश के कारण गिरी एक मकान की छत, महिला की मौत, पति और 3 बच्चे घायल

HARYANA NEWS: भारी बारिश के कारण गिरी एक मकान की छत, महिला की मौत, पति और 3 बच्चे घायल

Hisar Road Accident: हरियाणा के हिसार जिले के कोथ कलां में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भारी बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 33 वर्षीय महिला रायशा की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर तीनों बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। ...

‘बदरिया’ दिल्ली की विविधता और भारतीय संस्कृति की गहराई का उत्सव है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

‘बदरिया’ दिल्ली की विविधता और भारतीय संस्कृति की गहराई का उत्सव है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में पहली बार आयोजित ‘बदरिया: ए मॉनसून फेयरवेल फेस्टिवल’ ने राजधानीवासियों को मानसून के साथ एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, माता चकेरी देवी फाउंडेशन और मैथिली-भोजपुरी अकादमी द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव ने संगीत, नृत्य, लोककला और साहित्य का ऐसा संगम रचा, जिसने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ...

सरकारी आवास छोड़ अभय चौटाला के फार्म हाउस में शिफ्ट हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, परिवार संग बिता रहे कीमती समय

सरकारी आवास छोड़ अभय चौटाला के फार्म हाउस में शिफ्ट हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, परिवार संग बिता रहे कीमती समय

Dhankhar Shifts Farmhouse: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, धनखड़ ने आधिकारिक सरकारी आवास छोड़कर दिल्ली के छतरपुर स्थित एक निजी फार्महाउस में स्थानांतरित हो गए हैं। लगभग छह सप्ताह पहले, जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन अपने इस्तीफे से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इस फैसले के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। ...

चीन यात्रा से लौटे PM मोदी ने CM मान को फोन कर लिया पंजाब में बाढ़ का जायजा, मदद का दिया आश्वासन

चीन यात्रा से लौटे PM मोदी ने CM मान को फोन कर लिया पंजाब में बाढ़ का जायजा, मदद का दिया आश्वासन

Punjab Flood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान और चीन की यात्रा से दिल्ली लौटते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने पंजाब को हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। ...

जम्मू से दिल्ली लौटते समय खराब मौसम ने रोका अमित शाह का विमान, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जम्मू से दिल्ली लौटते समय खराब मौसम ने रोका अमित शाह का विमान, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Amit Shah Flight Emergency Landing: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विमान सोमवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली के बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे से लौट रहे थे, लेकिन दिल्ली में प्रतिकूल मौसम के चलते उनके बीएसएफ विशेष विमान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। मौसम साफ न होने पर शाह के जयपुर में रात्रि विश्राम की संभावना भी जताई जा रही है। ...

डूब रही राजधानी! दिल्ली-NCR में भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें

डूब रही राजधानी! दिल्ली-NCR में भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें

Flood In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। गाजियाबाद, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर लंबे जाम लग गए, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में सात किलोमीटर लंबे जाम में लोग तीन घंटे तक फंसे रहे। सोमवार देर रात नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने लोगों को घर से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। ...

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सीएम ने दिया जनता को आश्वासन

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सीएम ने दिया जनता को आश्वासन

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने स्थिति पर आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और बाढ़ का पानी यमुना के फ्लड प्लेन तक ही सीमित रहेगा। ...

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट!  बाढ़ से निपटने के लिए सरकार तैयार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट! बाढ़ से निपटने के लिए सरकार तैयार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और बाढ़ से जुड़े संबंधित विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं। हर परिस्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार विभागों ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर रखी है। पिछले छह महीनों में जिस तरह से यमुना और नालों की डी-सिल्टिंग का काम किया गया है, उसका बड़ा लाभ मिला है। बांधों के सभी गेट खुले हैं और कहीं भी पानी रुक नहीं रहा है। ...

शिवपाल यादव ने पूजा को दी ये सलाह, कहा- विधायक पद से दे देना चाहिए था इस्तीफा

शिवपाल यादव ने पूजा को दी ये सलाह, कहा- विधायक पद से दे देना चाहिए था इस्तीफा

गाजियाबाद में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विधायक पूजा पाल को निशाना बनाते हुए कहा कि पूजा पाल को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। ...

जुलाई-अगस्त के बाद अब सितंबर में भी दिखेगा मॉनसून का तूफानी अंदाज, भारी बारिश का अलर्ट; IMD से जानें पूरे महीने का पूर्वानुमान

जुलाई-अगस्त के बाद अब सितंबर में भी दिखेगा मॉनसून का तूफानी अंदाज, भारी बारिश का अलर्ट; IMD से जानें पूरे महीने का पूर्वानुमान

September Monsoon Forecast: भारत में मॉनसून 2025 अपने चरम पर है। जुलाई-अगस्त के महीने में हुई भारी बारिश का सिलसिला सितंबर में भी जारी रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि सितंबर 2025 में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जो लंबे समय के औसत (Long Period Average - LPA) के 109% से अधिक हो सकती है। यह मॉनसून सीजन, जो जून से सितंबर तक चलता है, पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका है, जो सितंबर में भी जारी रहेगा। ...