CORONAVIRUS UPDATES : देश में कोरोना की स्थिति में हो रहा है सुधार, जानें 24 घंटों में कोरोना के कितने मामले आए समाने

CORONAVIRUS UPDATES : देश में कोरोना की स्थिति में हो रहा है सुधार, जानें 24 घंटों में कोरोना के कितने मामले आए समाने

नई दिल्ली: पूरे विश्व में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही कई देशों में कोरोना के नए स्टेन की भी शुरूआत हो गई है. लेकिन भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 222 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 1,04,31,639 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कोरोना से 228 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार 639 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 50 हज़ार 798 हो गई है. साथ ही देश मे अब तक 1 करोड़ 56 हजार 651 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 444 नए मरीज सामने आए है. साथ ही 10 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6,29,282 हो गए है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार 779हो गई है.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अब तक 19,61,975 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, पिछले 24 घटों में महाराष्ट्र मे कोरोना के 3,693 मामले दर्ज किए गए है. इसके साथ ही अबतक 18,58,999 लोगों की कोरोना को मात दे दी है.

Leave a comment